न्यूज़लिंक हिंदी। मध्य प्रदेश में नौतपा का छटवा दिन गुरुवार भी खूब तपा। निवाड़ी जिला लगातार तीसरे दिन प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि एक दिन मंगलवार को 48.7 डिग्री के मुकाबले 1 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
12 जिलों में लू चली, जबकि दो जिलों में तीव्र लू का असर देखा गया। 24 जिलों में गर्म हवाएं चलीं। प्रदेश के 39 स्थानों में दर्ज किए गए तापमान को देखा जाए तो 36 स्थानों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रिकॉर्ड हुआ। 12 जिलों में 45 के ऊपर तापमान पहुंच गया।
ग्वालियर और भिंड में शाम होते-होत बारिश भी हुई। इन जिलों के अलग-अलग हिस्सों में बूंदाबांदी होती रही।मौसम विभाग ने गुरुवार को कई जिलों में तीव्र लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में सीधी, टीकमगढ़, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, छतरपुर, निवाड़ी, मैहर जिले शामिल हैं। वहीं सीधी और टीकमगढ़ जिलों में गर्म रात रहने का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
गुना ,उमरिया, दमोह, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, पन्ना और सागर जिलों में लू चलने का ऑरेंज अलर्ट पूर्ण रूप से जारी किया गया है। जबकि गुना, उमरिया और दमोह जिलों में गर्म रात रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

