न्यूज़लिंक हिंदी। देशभर में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के बीच अब अलग-अलग राज्यों से लोगों की मौत होने की खबरें संयुक्त रूप से सामने आ रही हैं। अब तक देशभर में भीषण गर्मी के कारण 43 लोगों की मौत हो चुकी है।
बिहार में 20 लोग गर्मी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, ओडिशा में भी 10 लोगों की जान गर्मी के कारण चली गई है। बिहार के कई स्थानों पर गुरुवार को पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। राज्य के 3 जिलों में 20 लोगों की मौत हो गई है।
औरंगाबाद स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, लू से 12 लोगों की मौत की हो गई है और 20 से ज्यादा लोग अलग-अलग अस्पतालों में पूर्ण रूप से भर्ती हैं। इसके अलावा, झारखंड के पलामू जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं ओडिशा में भी कई लोगों ने अपनी जान गवां दी।
वहीं कानपुर में गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ने से गुरुवार को पांच लोगों की मौत हो गई। ये मौतें काकादेव, कलक्टगंज, चकेरी, बिठूर और नौबस्ता क्षेत्र में हुई हैं। बिठूर के मंधना चौराहे के पास शाम करीब चार बजे एक युवक का शव मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
दुकानदारों ने बताया कि युवक तीन-चार दिन से यहां घूम रहा था। पुलिस का मानना है कि गर्मी में तबीयत बिगड़ने से जान गई है। वहीं, घंटाघर चौराहे पर बने डिवाइडर पर एक व्यक्ति का शव मिला है। कलक्टरगंज पुलिस का कहना है कि मरने वाले की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
गर्मी से मौत होना प्रतीत हो रहा है। इसी तरह गीता नगर क्रासिंग के पास दोपहर करीब 2ः30 एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति की गर्मी के कारण मौत होने की आशंका जताई है। चकेरी के कोयलानगर स्थित राधापुरम कॉलोनी में एक खाली प्लाट में दोपहर एक बजे एक व्यक्ति की मौत हो गई।
लोगों ने बताया कि वह हमीरपुर जिले के थाना मुस्करा क्षेत्र के खड़ई लोधन गांव का रहने वाला प्रदीप कुमार उर्फ पिल्लू था। नौबस्ता के आवास विकास हंसपुरम में एक व्यक्ति की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि वह फेरी लगाकर सब्जी बेचता था। सभी के मौत का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

