कांग्रेस के महासचिव ने कहा,इंडिया गठबंधन 48 घंटे के भीतर करेगा PM का चयन

0
222

न्यूज़लिंक हिंदी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन स्पष्ट व निर्णायक जनादेश मुख्य रूप से हासिल करेगा और नतीजों के 48 घंटे के भीतर प्रधानमंत्री का चयन कर लिया जाएगा।

लोकसभा चुनाव के सातवें व अंतिम चरण के मतदान से पहले प्रचार के आखिरी दिन इंटरव्यू में जयराम रमेश ने यह भी कहा कि विपक्षी गठबंधन में जिस पार्टी को सबसे अधिक सीट मिलेंगी, वही पार्टी अगली सरकार के नेतृत्व के लिए स्वाभाविक रूप से दावेदार होगी। उनका यह भी कहना था कि बहुमत मिलने के बाद एनडीए के भी कुछ साथी शामिल हो सकते हैं।

हालांकि कांग्रेस आलाकमान को यह तय करना होगा कि उन्हें गठबंधन में शामिल किया जाए या नहीं। यह पूछे जाने पर कि क्या चुनाव के बाद जनता दल के अध्यक्ष नीतीश कुमार और तेलुगू देशम पार्टी  के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू जैसे भाजपा के सहयोगियों के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के दरवाजे खुले रहेंगे, कांग्रेस नेता ने कहा,नीतीश कुमार पलटी के उस्ताद हैं।

चंद्रबाबू नायडू 2019 में कांग्रेस के साथ थे। मैं बस इतना ही कहूंगा कि जब इंडिया जनबंधन के घटक दलों को जनादेश मिलेगा, तो इंडिया गठबंधन में एनडीए के कुछ घटक दल भी मुख्य रूप से शामिल हो सकते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कांग्रेस आलाकमान खरगे, सोनिया और राहुल को फैसला करना होगा। उन्होंने कहा, इंडिया गठबंधन और एनडीए में सिर्फ दो शब्दों का फर्क है। इंडिया से दो आई निकाल देने पर एनडीए ही बचेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here