Kanpur News: बेकनगंज में दो महिलाओं ने दया दिखा खिलाई चाट, फिर बातों में उलझा ले उड़ी नौ माह का बच्चा

0
190

न्यूज़लिंक हिंदी। दो महिलाओं ने दया दिखाते हुए पहले भीक मांगने वाली बच्चियों को दया दिखाई , फिर गोल गप्पे और चाट खिलाई फिर लस्सी पिलाने का झांसा देते हुए उनकी गोद से नौ महीने का बच्चे लेकर फरार हो गईं। पुलिस ने अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर सीसी फुटेज के आधार पर अपहृत बच्चे की तलाश तुरंत शुरू कर दी है।

पूरी घटना बाजार में लगे एक सीसी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर सीसी फुटेज के आधार पर अपहृत बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि इस प्रकरण में उन्हें कुछ महत्वपूर्ण तथ्य मिले हैं, जल्द ही बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।

बेकनगंज के टीना मार्केट में रहने वाला आफताब शेख मूलरूप से छत्तीसगढ़ का रहने वाला है, मगर पिछले कई सालों से यहीं पर रह रहा है। परिवार में पत्नी के अलावा आठ साल की बेटी सीमी, पांच साल की बेटी मिमी और नौ महीने का बेटा ईशान है।

आफताब के मुताबिक शुक्रवार की शाम उनकी दोनों बेटियां बेटे को गोद में लेकर रेडीमेड कपड़ा बाजार में भीख मांग रही थीं। रात करीब साढ़े सात बजकर 35 मिनट पर बुर्का पहने हुए दो महिलाएं उनके पास आईं। बच्चियों पर दया दिखाते हुए उन्हें पहले गोल गप्पे और चाट खिलाई। फिर उन्होंने बच्चियों को पचास रुपये देकर पड़ोस की दुकान से लस्सी लेकर आने को कहा।

बच्चियां जाने लगीं तो एक महिला ने बच्चे को उनकी गोद में देने को कहा। बच्चियां ईशान को उस महिला को देकर लस्सी लेने चली गईं। वापस आने पर महिलाएं नहीं दिखीं। वह ईशान को लेकर फरार हो चुकी थी। काफी देर तक जब महिलाएं नहीं मिली तो दोनों बच्चियां घर पहुंची और परिवार वालों को तुरंत जानकारी दीं।

आफताब को पता चला तो पत्नी के साथ थाने पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी दी। बच्चे के अपहरण करने की सूचना पर पुलिस बाजार पहुंची और वहां लगे सीसी कैमरे को चेक किया। एक कैमरे में कैद हुई पूरी घटना में बच्चा अपहरण कर ले जाने वाली बुर्का पहने हुए महिलाओं का चेहरा भी आ गया है।

महिला की उम्र 35 से 40 साल के बीच है। डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम ने बताया, क्षेत्र के तमाम सीसी फुटेज खंगाले गए हैं। दोनों महिलाएं क्षेत्र के कई कैमरों में कैद हुई हैं। गलियों से होते हुए वह पैदल ही आगे गई हैं।

पुलिस को अनुमान है कि दोनों महिलाएं स्थानीय भी हो सकती हैं। अपहरण के इस मामले में क्राइम ब्रांच को भी मुख्य रूप से लगाया गया है।घटना की जानकारी मिलते ही मुकदमा भी दर्ज किया गया। कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं। बच्चे को जल्द सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here