Ghazipur Crime News: सो रहे मजदूर की गला रेतकर हत्या, सुबह बेटी जगाने पहुंची तो खून से लथपथ शव देखकर चीख पड़ी

0
187

न्यूज़लिंक हिंदी। ईंट भट्ठे पर पत्नी और बच्चों के साथ सो रहे मऊ निवासी मजदूर की रविवार की रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या की जानकारी सुबह तब हुई जब बड़ी बेटी अपने पिता को उठाने के लिए पहुंची। फिलहाल, पुलिस शव को कब्जे में लेकर संयुक्त रूप से जांच में जुट गई है।

सीउरा ग्राम सभा के लम्हुही पर रकौल निवासी राजेश यादव का ईंट भट्ठा है। यहां तीन-चार दिन पहले ही इसहागपुर थाना हलधरपुर जनपद मऊ निवासी डब्लू राम काम करने अपने परिवार के साथ आया था। वह ईंट की पथाई का काम करता था। उसकी पत्नी उषा देवी के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं।

रविवार को डब्लू राम पूरे परिवार के साथ ईंट के छल्ली पर सो रहा था। सुबह करीब छह बजे बड़ी बेटी सुंदरी उसे उठाने के लिए पहुंची तो वह चीख पड़ी। उसके पिता डब्लू राम का गला आगे और पीछे से रेता हुआ था, वह खून से लथपथ था।

हत्या की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ मोकेवारदात पर जुट गई। मौके पर पहुंची कासिमाबाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस मृतक की पत्नी और बच्चों को पूछताछ के लिए थाने ले गई है, जो उसके पास ही सो रहे थे।

लेकिन उन्हें कुछ भी मालूम नहीं पड़ा ,हालांकि पुलिस यह भी आशंका जाहिर कर रही है कि हत्या कहीं और करके शव लाकर यहां तो नहीं रख दिया। जाँच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here