UP News : आगरा दिल्ली हाईवे पर एक भीषण हादसा, तीन की मौत जबकि महिला और उसकी दो बेटियां घायल

0
227

न्यूज़लिंक हिंदी। आगरा में दिल्ली हाईवे पर सुबह-सुबह भीषण हादसे में पिता के साथ बेटा और बेटी की जान मोके वारदात पर ही चली गई, जबकि पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

थाना सिकंदरा के आगरा दिल्ली हाईवे अरसेना कट पर ट्रैक्टर से ऑटो की भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया। पिता सहित एक बेटा और बेटी की मौके पर मौत हो गई। वहीं पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। इसके साथ ही मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।बताया गया है कि दिल्ली निवासी निलेश कुमार पाल निवासी लक्ष्मी पार्क दिल्ली अपने परिवार के साथ अपनी ससुराल मैनपुरी जा रहा था।

सुबह करीब 4:30 बजे हाईवे पर अरसेना के समीप ट्रैक्टर कट से टर्न हो रहा था, तभी सामने से आकर ऑटो ट्रैक्टर ट्रॉली में पूर्ण रूप से घुस गया। हादसे के बाद हाईवे पर चीख पुकार मच गई। राहगीर और पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए तुरंत भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here