UP News : रुझानों में 143 सीटों पर एनडीए आगे, इंडिया को 86 सीटें, कैसरगंज सीट पर भाजपा आगे

0
227

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना केन्द्रो पर मतगणना शुरू हो गई है। 75 जिलों के 81 केंद्रों पर मतगणना चल रही है। 851 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज होगा।

शुरुआती रुझानों में एनडीए की बड़ी बढ़त बना ली है। 138 सीटों पर एनडीए आगे चल रहा है। इंडिया को 82 सीटें मिल रही हैं। अमेठी से स्मृति आगे चल रही हैंं। कन्नौज से अखिलेश ने अपनी बढ़त बना रखी है। मैनपुरी से डिंपल यादव भी आगे चल रही हैं। कैराना सीट पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। सहारनपुर से इमरान मसूद आगे चल रहे हैं। कैसरगंज से करण भूषण आगे चल रहे हैं।

कन्नौज में मतगणना स्थल के बाहर हुजूम उमड़ना शुरू हो गया है। सभी को मेन गेट के बाहर रोका गया है। शुरुआती रुझानों में एनडीए की बड़ी बढ़त बना ली है। 80 सीटों पर आगे चल रहा है। इंडिया को 50 सीटें मिल रही हैं। अमेठी से स्मृति आगे चल रही हैंं। कन्नौज से अखिलेश ने बढ़त बना रखी है। मैनपुरी से डिंपल यादव भी आगे चल रही हैं। कैराना सीट पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। सहारनपुर से इमरान मसूद आगे चल रहे हैं।

यहां चार विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती की जा रही है। यहां अपना दल-एस की रिंकी कोल और सपा के छोटेलाल खरवार के बीच कड़ा मुकाबला है। दुद्धी विधानसभा के उपचुनाव में सपा के विजय सिंह गोंड और भाजपा के श्रवण सिंह गोंड के बीच टक्कर है।त्रिस्तरीय सुरक्षा के घेरे में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई।

पुलिस के साथ पीएसी, अर्द्धसैनिक व सीआपीएफ के सुरक्षाकर्मी गेट पर तैनात दिखे। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना स्थल की तरफ वाहनों के आवागमन पर भी रोक लगा दी गई है। बैरिकेडिंग कर आवागमन को बंद कर दिया गया।

पीलीभीत-बहेड़ी संसदीय सीट के 10 प्रत्याशियों की किस्मत का आज फैसला होगा। मतगणना शुरू हो गई है। सोमवार को दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा, बाजी किसके हाथ लगेगी। प्रत्याशी और उनके समर्थक गुणा-भाग में लगे रहे। पीलीभीत-बहेड़ी संसदीय सीट में पांच विधानसभा क्षेत्र पीलीभीत, बरखेड़ा, बीसलपुर, पूरनपुर और बहेड़ी शामिल हैं। इसमें बहेड़ी की बरेली में और शेष विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना पीलीभीत के मंडी स्थल पर हो रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here