UP : लोकसभा इस सीट पर भाजपा चूक गई, 35 साल बाद कांग्रेस की जबरदस्‍त वापसी

0
244

न्यूज़लिंक हिंदी। 35 वर्ष बाद कांग्रेस ने सीतापुर संसदीय सीट पर मुख्य रूप से वापसी कर ली। कांग्रेस के राकेश राठौर ने भाजपा उम्मीदवार राजेश वर्मा को लगभग 89,641 मतों से हरा दिया। राकेश को 5,31,138 और राजेश को 4,41,497 मत मिले।

इससे पहले 1989 में राजेन्द्र कुमारी बाजपेई सीतापुर संसदीय क्षेत्र की बतौर कांग्रेस उम्मीदवार सांसद चुनी गई थीं। वहीं, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार महेन्द्र सिंह यादव को सिर्फ लगभग 99,364 मत ही मिले। छोटे दलों और निर्दलीय प्रत्याशी दस हजार का आंकड़ा नहीं पार कर पाए।

कांग्रेस का शुरुआती चुनाव पिछले कई चुनावों की तरह ही रहा। तमाम झंझावातों के बीच नकुल दुबे का टिकट काटकर राकेश राठौर को प्रत्याशी बनाया गया। उन्होंने खामोशी के साथ चुनाव प्रचार किया। भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने उनके प्रयासों को बहुत गंभीरता से नहीं लिया।

समय के साथ कांग्रेस व सहयोगी समाजवादी पार्टी की मतदाताओं में पैठ उभरकर सामने आने लगी। भाजपा को भी इसका आभास हो गया। कांग्रेस को लेकर भाजपा नेता हमलावर हुए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मतदाता बदलाव का मन बना चुके थे। इसका नतीजा कांग्रेस की जीत की तौर पर दिखा।

पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह शुरुआत से ही प्रदेश की जनसभाओं में कांग्रेस और सपा के समन्वय को निशाने पर लेने लगे थे। भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में लहरपुर में आयोजित जनसभा में अमित शाह ने आरक्षण को लेकर कांग्रेस को घेरा था। इसके बावजूद जिला इकाई की ओर से नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस को नहीं घेरा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here