Lucknow : पीएम मोदी के शपथ ग्रहण के बाद यूपी मंत्रिमंडल और संगठन में होगा बढ़ा फेरबदल, जानिए नया समीकरण

0
221

न्यूज़लिंक हिंदी। नई दिल्ली में सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल और संगठन में बदलाव तय माने जा रहे हैं। इसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं भी शुरू हो गईं हैं। दिल्ली में नई सरकार बनने के बाद सबसे पहले राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में बदलाव होंगे। इसके बाद प्रदेश में बदलाव किए जाएंगे।

पिछले चुनाव की तुलना में पार्टी को इस बार 30 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है। कहा जा रहा है कि संगठन ने जमीनी स्तर पर उस तरह से काम नहीं किया, जिस तरह की जरूरत थी। इसे लेकर प्रदेश संगठन में फेरबदल को लेकर सुगबुगाहट पूर्ण रूप से शुरू हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल इसी महीने पूरा हो रहा है, इसलिए पहले राष्ट्रीय संगठन में अध्यक्ष समेत अन्य पदों पर भी चेहरे बदलने की तैयारी मुख्य रूप से है। इसके बाद यूपी में बदलाव की बात कही जा रही है। प्रदेश में खासकर उन जिलों पर अधिक फोकस किया जाएगा, जहां पार्टी का प्रदर्शन खराब रहा है और हार का भी सामना करना पड़ा है।

संभावित बदलाव में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने वाले क्षेत्रीय अध्यक्ष से लेकर जिला और महानगर अध्यक्षों तक पर गाज गिर सकती है। चुनाव में भाजपा ने प्रदेश के चार मंत्रियों को मैदान में उतारा था। इसमें दो ने जीत दर्ज की है। ऐसे में उनके स्थान पर मंत्रिमंडल में दो नए सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा।

साथ ही बेहतर परिणाम दिलाने में पीछे रहे कई मंत्रियों को हटाकर नए लोगों को मौका भी दिया जा सकता है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा सबसे पहले ग्राफ गिरने के कारणों की समीक्षा करेगी। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व के साथ ही उन प्रदेशों के संगठन की भी समीक्षा करेगी, जिन प्रदेशों में भाजपा का ग्राफ गिरा है।

इस लिहाज से हाईकमान की सबसे कड़ी निगाह यूपी के प्रदेश संगठन पर है। सूत्रों का कहना है कि अगले महीने की 15 तारीख से पहले संगठन में बदलाव करने की तैयारी में जोर शोर से लगे हुए है। यूपी में सीटें घटने के बाद अब केंद्र में बनने वाली एनडीए-3 की सरकार में यूपी की हिस्सेदारी भी घटने के कयास भी लगाए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here