Ujjain : किसान ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

0
124

न्यूज़लिंक हिंदी। किसान ने पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। जिसमें वह एक पुलिसकर्मी पर परेशान करने का आरोप लगा रहा है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मृतक के शव को अस्पताल ले जाकर पोस्टमार्टम कराया। फिर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने बताया कि ये पूरा मामला जमीन नामांतरण का है। जिसमें नर्मदा बाई नाम की एक महिला ने थाने में आवेदन देकर मृतक के खिलाफ शिकायत की थी। इसी शिकायत के चक्कर में हरिजन थाने में तैनात धारा सिंह चावड़ा नाम का एक पुलिसकर्मी मृतक को बार-बार परेशान कर रहा था।

साथ ही दो-तीन बार थाने बुलाकर मारपीट भी की थी। इसके बाद गांव के सरपंच और ग्रामीणों ने थाने जाकर पुलिसवाले से ऐसा नहीं करने की समझाइश दी थी। उसके बाद भी वह पुलिसकर्मी बार-बार मृतक को टॉर्चर कर रहा था। इसी वजह से उन्होने आत्महत्या कर ली है।

उज्जैन के एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पाराशर ने कहा कि इसमें मृतक ने आत्महत्या की है। इस संबंध में घटिया थाना में मामला पंजीबद्ध हुआ था। मृतक के परिजनों का कहना है कि किसी आवेदन जांच के सिलसिले में जांचकर्ता अजाक थाने के एएसआई द्वारा बार-बार मृतक को बुलाकर परेशान किया जा रहा था और जो आवेदन दिया गया था उसकी जांच भी प्रॉपर नहीं की जा रही थी। इस संबंध में जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here