Kanpur News: एक्सिस बैंक की एटीएम मशीन को काटकर,चोर रुपये लेकर हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस

0
205

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए चोरों ने बिरहाना रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम का ताला तोड़कर एटीएम से 10 हजार की नगदी पार कर दी।

एटीएम को चोरों ने निशाना बनाते हुए दस हजार रुपये पार कर दिये। रविवार सुबह इलाके के लोग एटीएम से कैश निकालने पहुंचे तो दंग रह गए। एटीएम मशीन पर तोड़फोड़ के निशान देखकर लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

बिरहाना रोड में एक्सिस बैंक का एटीएम है। रविवार को चोरों ने एटीएम का ताला तोड़कर एटीएम से 10 हजार रुपए की नगदी पार कर दी। घटना को अंजाम देने के दौरान चोरों ने एटीएम मशीन में लगे कैमरे पर टेप लगा दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी पाकर पहुंची फीलखाना पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल की।

फीलखाना थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बैंक प्रबंधन को पूर्ण रूप से जानकारी दी गई है। उन्होंने 10 हजार रुपए चोरी होने के बात कही है और उनका सारा रुपया सुरक्षित है। फिलहाल सोमवार को बैंक खुलने पर सीसी फुटेज को पूर्ण रूप से निकाला जायेगा। एटीएम मशीन खोलकर वारदात को अंजाम दिया गया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here