Bulandshahr : रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म,माँ को जान से मरने की दी धमकी 

0
180

न्यूज़लिंक हिंदी। एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। एक वहशी पिता ने अपनी 16 साल की बेटी को हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर जनपद की स्याना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने पति के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि कुछ दिनों पूर्व वह अपने मायके गई थी। इस दौरान उसकी 16 वर्षीय पुत्री अपने पिता के पास ही रुक गई थी। महिला जब अपने मायके से लौटकर ससुराल वापस आई तो उसकी पुत्री ने बताया कि पिता ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पिता ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने अपने पति से विरोध जताया तो उसने पत्नी और पीड़ित बेटी के साथ बाल खींचकर मारपीट भी की। दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता को मां ने कहा है कि पहली बार जब बेटी से उसके पिता ने दरिंदगी की तो वह लोकलाज के कारण चुप रही।

मगर बेटी की चुप्पी का दरिंदे पिता ने फायदा उठाया और बीते 2 जून को जब खेत पर गई थी तो इसी बीच आरोपित पति घर पहुंचा और बेटी को एक बार फिर अपनी हवस का शिकार बना डाला। यही नहीं आरोपी पिता ने बेटी और पत्नी को किसी को कुछ बताने पर मारपीट कर धमकी दी और मौके से चला गया।

नाबालिग पीड़िता ने अपनी मां को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद महिला ने मामले की जानकारी अपने मायके वालों को दी। जहां महिला के मायके वाले पीड़िता और उसकी मां को अपने साथ ले गए। इसके बाद उन्होंने स्याना कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here