Ghazipur News : एक भीषण सड़क हादसा खड़े डंपर में घुसी श्रद्धालुओं से भरी बस, कई लोग हुए घायल

0
168

न्यूज़लिंक हिंदी। मुस्सेपुर गांव के पास खड़े डंपर में अयोध्या से आ रही श्रद्धालुओं से भरी बस घुस गई। हादसे में बस में सवार करीब 36 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें अब तक चार के मरने की आधिकारिक पुष्टि हुई है।

घायलों को मऊ और गाजीपुर जिला अस्पताल के लिए तुरंत रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच पुलिस टीम की मदद से वाहनों को हाईवे से हटाया गया। साथ ही सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बस में अलग-अलग इलाके के करीब 36 लोग सवार थे, जो अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बस बिहार के विक्रमगंज जा रही थी। सुबह पांच बजे बरेसर थाना क्षेत्र के मुस्सेपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खड़े डंपर में पीछे से घुस गई। माना जा रहा है कि बस चालक को झपकी आ गई, जिससे यह हादसा हुआ है। फिलहाल, पुलिस कारण की जांच कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि घायलों को मऊ और गाजीपुर जिला अस्पताल के लिए तुरंत भेजा गया है। अब तक चार लोगों के मौत होने की खबर है। मृतकों की पहचान मुख्य रूप से की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here