Kanpur News : इस माह लगेगा राेजगार मेला,जानिए पूरी जानकारी

0
183

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में इस माह रोजगार मेला का आयोजन होगा। जिसमे निजी कंपनियां इस महीने युवाओं को लगभग 1 हजार नौकरियां ऑफर करने वाली हैं। यह नौकरियां सेवायोजन विभाग के रोजगार मेलों के जरिए मिल सकेंगी।

पूरे महीने विभाग की ओर से 4 रोजगार मेले लगाए जाएंगे। इन मेलों में 30 निजी कंपनियां लगभग 1 हजार पदों पर युवाओं का साक्षात्कार लेंगी। सेवायोजन विभाग में रोजगार मेलों की तैयारी शुरू हो गई है।

लोकसभा चुनावों की वजह से इन मेलों को मुख्य रूप से रोक दिया गया था। मेलों की शुरुआत 11 जून से होगी। इस मेले में 11 कंपनियां युवाओं का साक्षात्कार लेने विभाग आ रही हैं। सहायक निदेशक सेवायोजन उज्जवल कुमार सिंह ने बताया कि 11 जून को रोजगार मेले से पहले युवाओं का सीवी के रूप में आवेदन लिया जाएगा।

टोकन व्यवस्था के जरिए युवाओं को साक्षात्कार का समय भी दिया जाएगा। रोजगार मेलों में युवतियों के रोजगार के लिए विभाग की ओर से खास फोकस भी किया जा रहा है।

इसके लिए निजी कपंनियों से बातचीत भी चल रही है। युवतियों को खुद के शहर में ही नौकरी मिल सके इसके लिए शहर की 31 निजी कंपनियों के साथ बातचीत भी चल रही है।

अधिकारियों ने ये भी बताया कि 30 कंपनियां जो मेलों में शामिल होंगी इनमें पैकेजिंग, इंश्योरेंस, बैंकिंग, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की कंपनियां खासतौर पर इसमें मुख्य रूप से शामिल हैं। इनके अलावा भी अन्य कंपनियों के साथ बातचीत चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here