न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में काली मठिया के पास एसटीएफ ने असलहा तस्कर को किया गिरफ्तार,दरअस्ल रविवार दोपहर न्यूआजाद नगर काली मठिया के पास एसटीएफ ने सेन पश्चिमपारा पुलिस की मदद से एक असलहा तस्कर को गिरफ्तार किया।
तस्कर के पास से चार अवैध 32 बोर की पिस्टल व चार मैगजीन बरामद हुई हैं। तस्कर इंदौर खरगौन से पिस्टल खरीदकर कानपुर में बेचने आता था। आरोपी इटावा व कासगंज से आर्म्स एक्ट में कई बार जेल भी जा चुका है।
एसटीएफ कानपुर यूनिट को रविवार दोपहर मुखबिर से सूचना मिली कि सेन पश्चिमपारा न्यूआजाद नगर चौकी क्षेत्र के काली मठिया भीमनगर चौराहे के पास एक युवक अवैध असलहा के साथ खड़ा हुआ है। मोके पर जिस पर एसटीएफ फील्ड इकाई के दीवान देवेश कुमार ने सेन पश्चिमपारा पुलिस को बताया। जिसके बाद थाना प्रभारी ने चौकी पुलिस के साथ घेराबंदी कर शातिर को दबोच लिया।
युवक के पास से चार अवैध 32 बोर की पिस्टल व चार मैगजीन बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम इटावा सराय भर्थना निवासी सज्जन सिंह बताया। उसने बताया कि वह अभी तक तीन बार इंदौर खरगौन से प्रति पिस्टल 10 हजार खरीदकर कानपुर में 20 हजार से 25 हजार तक में बेच चुका है।
बताया कि इस बार इटावा के एक युवक ने फोन पर मैगजीन समेत चार पिस्टल का आर्डर मुख्य रूप से दिया था। जिसकी कीमत एक लाख देने की बात भी कही थी।
आर्डर देने वाले व्यक्ति ने न्यूआजाद नगर चौकी क्षेत्र के काली मठिया भीम नगर चौराहे के पास रविवार दोपहर एक युवक का इंतजार करने को भी बोला था जिसे पिस्टल पूर्ण रूप से देनी थीं। इसी दौरान पुलिस ने उसे मोके पर पकड़ लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

