न्यूज़लिंक हिंदी। चुनाव आयोग ने सोमवार को सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा रूप से कर दी। इसके तहत 10 जुलाई को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती 13 जुलाई को होगी।
ये उपचुनाव मौजूदा सदस्यों की मृत्यु या इस्तीफे के कारण खाली हुई सीटों को भरने के लिए मुख्य रूप से कराए जा रहे हैं। जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं उनमें रूपौली (बिहार), रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला (सभी पश्चिम बंगाल), विक्रवंडी (तमिलनाडु), अमरवाड़ा (मध्य प्रदेश), बद्रीनाथ और मंगलौर (उत्तराखंड), जालंधर पश्चिम (पंजाब) और देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ (हिमाचल प्रदेश) शामिल हैं।
चुनाव के लिए अधिसूचना 14 जून को जारी की जाएगी, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जून है, 24 जून को चुनाव पत्रों की जांच होगी और नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 26 जून मुकर्रर कर दी है। उपचुनाव के तहत मतदान 10 जुलाई को होगा और मतगणना 13 जुलाई को होगी। निर्वाचन आयोग ने कहा कि उपचुनाव की प्रक्रिया 15 जुलाई से पहले पूरी की जानी है।
आगे ये भी पढ़ें : Kanpur News : इस माह लगेगा राेजगार मेला,जानिए पूरी जानकारी

