Kanpur : गौरिया गांव में किशोर का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला,पुलिस ने किया परेशान, मोबाइल चोरी के लगे थे आरोप

0
139

न्यूज़लिंक हिंदी। एक दुखद घटना घटित हुई ,महाराजपुर थाना क्षेत्र के गौरिया गांव में किशोर का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। पुलिस का कहना है कि किशोर ने आत्महत्या की है।

घरवालों ने आरोप लगाया की गांव के कुछ लोगो द्वारा धमकाने और झूठे आरोपों से आहत होकर किशोर ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस के सामने जमकर हंगामा भी किया।

मिली जानकारी के मुताबिक गौरिया निवासी शिवापाल का शव गांव के बाहर एक पेड़ पर फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाकर जांच तुरंत शुरू की।

वहीं शिवा की मौत से अक्रोशित परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों और स्थानीय पुलिस पर मोबाइल चोरी के आरोप में परेशान किए जाने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। एसओ महाराजपुर सुरेंद्र सिंह ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का बहुत जटन प्रयास किया।

आगे ये भी पढ़ें : पासपोर्ट का आवेदन करने से पहले क्लीन शेव करवाना पड़ेगा,जाने आगे वजह

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here