गुलाम हैदर के फिर लगाए सीमा पर आरोप,हैदर ने बच्चे वापस मिलने का जताया भरोसा

0
190

न्यूज़लिंक हिंदी। गुलाम ने पाकिस्तान से जारी वीडियो में कहा कि सीमा के नेपाल में सचिन से शादी करने की बात बहुत झूठ है। नेपाल में मेरे वकील मोमिन मलिक ने खुद जाकर तहकीकात की और पाया कि वहां सीमा और सचिन की कोई शादी नहीं हुई थी। इससे साफ है कि दोनों एक नाजायज रिश्ते में हैं, उन्होंने ना मंदिर में शादी की है ना कोर्ट में उनकी शादी हुई।

गुलाम हैदर ने कहा, भारत में मेरे वकील मोमिन मलिक लगे हुए हैं। वो मेरे वीजा का भी इंतजाम कर रहे हैं और सीमा की पोल भी खोल रहे हैं। उम्मीद है कि उनको कामयाबी मिलेगी और सीमा सलाखों के पीछे जाएगी। सीमा ने हमेशा झूठा बोला है और आज भी बोल रही है।

अब वो जेल जाने के डर से बौखला गई है, इसलिए उसके झूठ और अनापशनाप बयान भी बढ़ गए हैं। गुलाम ने आगे कहा कि सीमा को अगर मेरे साथ नहीं रहना था तो तलाक लेती और कहीं भी जाती लेकिन इस तरह से मेरे बच्चों को लेकर भागने के बाद वह सोचती है कि मैं चुप रहूंगा तो ऐसा नहीं होगा। अपने बच्चों के साथ ज्यादती मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा और लगातार अपने बच्चों के लिए लड़ता रहूंगा।

उसने कहा, भारत की नरेंद्र मोदी की सरकार, यूपी के सीएम योगी और पाक की शहबाज शरीफ सरकार को भी इस पर ध्यान देना चाहिए। सरकारों को चाहिए कि मिलकर बैठे और इस मामले पर फैसला करे। सीमा को एक खतरा बताते हुए गुलाम ने कहा कि ये औरत दोनों ही देशों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसे में दोनों देशों की सरकारकों इस ओर सोचना चाहिए।

इस तरह से किसी को बॉर्डर पार करके रहने की इजजात नहीं दी जा सकती है। इससे दूसरे लोग भी ऐसा करेंगे। गुलाम ने सरकारों से नाराजगी जताते हुए दावा किया कि दोनों देशों के लोग मेरी बात मुख्य रूप से सुन रहे हैं, मुझसे सहानुभूति भी रख रहे हैं लेकिन सरकारें और जिम्मेदार संस्थाएं चुप हैं। ये थोड़ा परेशान करने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here