Kanpur News : भीषण गर्मी के चलते इंसान तो क्या सड़क का डामर भी पिघल गया, वाहनों के पहियों से रोड नालीनुमा हुई

0
218

न्यूज़लिंक हिंदी। भीषण गर्मी के चलते इंसान तो क्या सड़क भी ध्वस्त हो रही हैं। राजस्थान के थार मरुस्थल से होकर आ रहीं उत्तर-पश्चिमी गर्म हवाओं की वजह से कानपुर परिक्षेत्र का पारा लगातार हाई बना हुआ है।

उमस भरी गर्मी में शहरी हलकान हैं। गुरुवार को महानगर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे अधिक रहा है। शहरियों ने दिन भर लू के थपेड़े झेले। सीएसए मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि मानसूनी पूर्वी हवाएं अभी रफ्तार नहीं पकड़ पा रही हैं। इस वजह से गर्मी बनी हुई है।

चार-पांच दिन अभी यही स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य औसत से तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान ढाई डिग्री अधिक रहा है।

वहीं, कानपुर से एक हैरान करने देने वाली तस्वीर भी सामने आई। भीषण गर्मी में इंसान तो क्या सड़कें भी झुलस जा रही हैं। गर्मी की वजह से रामादेवी हाईवे की सड़क का डामर पिघल गया और वाहनों के पहियों से सड़क नालीनुमा हो गई।

जून में गर्मी बाहर निकलने वाले लोगों की कठिन परीक्षा ले रही है। गुरुवार इस महीने का सबसे गर्म दिन रहा। बांदा-चित्रकूट में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लू की चपेट में आकर उल्टी-दस्त और बुखार से नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें चित्रकूट में तीन, बांदा में दो, महोबा में चार लोगों की जान चली गई।

चित्रकूट के पहाड़ी ट्रक में खलासी छोटेलाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। चालक ने उसे जिला अस्पताल ले गया जहां डॉक्टर ने उसे पूर्ण रूप से मृत घोषित कर दिया। वहीं एक ट्रेन यात्री समेत दो लोगों की मौत बुखार और पेटदर्द से हो गई। बिहार के सुभाष कुमार अहमदबाद-बरौनी ट्रेन से घर जा रहे थे। ट्रेन में बुखार व पेटदर्द की शिकायत होने लगी। ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन पहुंची तो आरपीएफ ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here