Tamil Nadu :जहरीली शराब पीने से 34 लोगों की हुई मौत ,और 60 लोगों की हालत नाजुक बताई, तमिनलाडु सरकार सख्त एक्शन ले रही

0
141

न्यूज़लिंक हिंदी। कल्लाकुरिची में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की जान चली गई है। जहरीली शराब पीने से 34 लोगों की मौत और 60 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बता दें कि कल्लाकुरिची जिला कलेक्टर एमएस प्रशांत ने जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों से मुलाकात भी की। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि इसे रोकने में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

स्टालिन ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अपना दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा, कल्लाकुरिची में मिलावटी शराब पीने से लोगों की मौत की खबर सुनकर मैं स्तब्ध और दुखी था। स्टालिन ने आगे बताया, इस मामले में अपराध में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

साथ ही इसे रोकने में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा, अगर जनता ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के बारे में जानकारी देती है तो उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। समाज को बर्बाद करने वाले ऐसे अपराधों को सख्ती से कुचल दिया जाएगा।

सीएम एमके स्टालिन ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये और इलाज करा रहे लोगों को 50,000 रुपये देने का ऐलान संयुक्त रूप से किया है। मामले की जांच के लिए पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बी गोकुलदास सहित एक सदस्यीय आयोग की घोषणा की गई, रिपोर्ट 3 महीने के भीतर सौंपी जाएगी।

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने मौतों पर शोक व्यक्त किया और पीड़ितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। राज्यपाल आरएन रवि ने कहा, मुझे यह जानकर बहुत सदमा लगा कि नकली शराब के सेवन के कारण कल्लाकुरिची में कई लोगों की जान चली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here