न्यूज़लिंक हिंदी। आज मोबाइल हमारे जीवन का बहुत ही अहम हिस्सा बन गया है। रोटी, कपड़ा और मकान की तरह ही आज मोबाइल हमारे के लिए काफी जरूरी है। आज कल लोग अपना ज्यादातर वक्त मोबाइल फोन यूज करते हुए ही बिताते हैं।
वे अपने स्मार्टफोन पर घंटों तक सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं, गाने सुनते हैं और मूवीज देखते हैं। यह ही वजह है कि आज मोबाइल हर समय हमारे साथ ही रहता है। बेशक मोबाइल के कई फायदें हैं। इसके चलते हमारा जीवन आसान हो गया है। मोबाइल की मदद से अपने कई काम आराम से घर बैठे-बैठे कर सकते हैं।
ज्यादा मोबाइल यूज करने से आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। कई लोग मोबाइल पर घंटों तक बात करते हैं और गेम खेलते हैं। ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। हालांकि, सवाल यह उठता है कि आखिर फोन पर कितनी देर बात करना सेहत के लिए ठीक होता है?
वैसे इस सवाल का कोई उचित जवाब नहीं है, लेकिन फोन पर ज्यादा देर बात नहीं करनी चाहिए, क्योंकि उससे हानिकारक रेडिएशन निकलता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक मानव शरीर के लिए 0.60 वाट/किलोग्राम से ज्यादा का रेडिएशन खतरनाक होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि स्मार्टफोन से निकलने वाले रेडिएशन इसका दोगुना से भी ज्यादा होता है।
यह रेडिएशन इतना खतरनाक होता है कि इससे कैंसर जैसी बीमारियां हो जाती हैं, इसके अलावा मेल फर्टिलाइजेशन में भी कमी आ सकती है। डब्लूएचओ की एक रिपोर्ट के अनुसार फोन का ज्यादा इस्तेमाल दिमागी सेल्स भी कमजोर होने लगते हैं।
फोन पर ज्यादा देर तक बात करने से आपकी सुनने की क्षमता पर भी प्रभाव पड़ता है। जब आप फोन पर बात करते हैं तो उससे निकलने वाली तरंगे कान के नाजुक टीश्यू को नुकसान पहुंचाती हैं। इसके चलते आप बहरेपन के शिकार भी हो सकते हैं।
इतना ही नहीं देर-देर तक फोन पर बात करने से मस्तिष्क के कैंसर का भी खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि मोबाइल से बात करते वक्त उसे कान पर रखना पड़ता है। ऐसे में उससे निकलने वाला इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन टीश्यूज को अवशोषित कर लोता है, जिससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
अगर आप मोबाइल का ज्यादा यूज करते हैं तो आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है। दरअसल, ज्यादा लंबे समय तक मोबाइल पर बात करने से मस्तिष्क में बनने वाले कुछ रसायन इनएक्टिव हो जाते है और नींद में खलल पड़ने लगता है।
मोबाइल फोन पर देर तक बात करने से लोगों की एकाग्रता में भी पूर्ण रूप से कमी आने लगती है। अगर आप ज्यादा देर तक फोन पर बात करते हैं तो इससे आप काम पर ठीक तरह से फोकस नहीं कर पाते और आपकी परफोर्मेंस खराब हो जाती है।

