राहुल गांधी ने पेपर लीक पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा,जंग रुकवा दी पर पेपर लीक नहीं रोक पा रहे

0
219

न्यूज़लिंक हिंदी। पेपर लीक मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि पीएम मोदी पेपर लीक को रोक नहीं पा रहे हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। मेहनती छात्रों के साथ धोखा हुआ है।

नीट का पेपर लीक हुआ है। NEET और UGC-NET पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हां बिल्कुल, हम संसद में इस मुद्दे को उठाएंगे। NEET पेपर और UGC-NET के पेपर लीक हुए हैं। कहा जा रहा था कि नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन की लड़ाई रोक दी थी।

इजराइल और गाजा की लड़ाई को भी नरेंद्र मोदी ने रोक दिया था। लेकिन किसी न किसी कारण में हिन्दुस्तान में जो पेपर लीक हो रहे हैं उन्हें नरेंद्र मोदी नहीं रोक पा रहे या फिर रोकना नहीं चाहते। राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक का दावा किया। उन्होंने कहा कि बिहार को लेकर हमारा यही कहना है कि जांच होनी चाहिए और जिन्होंने भी पेपर लीक कराया है उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों पर आरएसएस-बीजेपी का कब्जा है और जब तक इसे बदला नहीं जाएगा तब तक पेपर लीक होने बंद नहीं होंगे।कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान हजारों लोगों ने पेपर लीक की शिकायत की।

नीट, यूजीसी नेट के पेपर लीक हुए, यूजीसी-नेट की परीक्षा रद्द की गई। यह बाकी देश में व्यापम का विस्तार है। हम संसद में पेपर लीक का मुद्दा मुख्य रूप से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि कहा जा रहा था कि नरेंद्र मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई रोक दी थी, लेकिन हिंदुस्तान में पेपर लीक को रोक नहीं पा रहे हैं या रोकना नहीं चाहते। हम संसद में पेपर लीक का मुद्दा उठाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here