नीट की परीक्षा अब 23 जून को फिर होगी, नीट यूजी री-एग्जाम एडमिट कार्ड जारी,जानिए आगे

0
227

न्यूज़लिंक हिंदी। नीट विवाद के बीच एनटीए 23 जून को नीट यूजी 2024 की दोबारा परीक्षा संयुक्त रूप से आयोजित करेगा। शेड्यूल के अनुसार परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक आयोजित की जाएगी।

नीट 2024 री-एग्जाम का परिणाम 30 जून को घोषित किया जाएगा। हालांकि एनटीए ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि नीट यूजी 2024 री-एग्जाम का आंसर-की जारी किया जाएगा या फिर नहीं। नीट री-एग्जाम परीक्षा उन छह शहरों में आयोजित की जाएंगी, जहां समय के नुकसान के चलते बच्चों को ग्रेस मार्क्स दिए गए थे।

एनटीए ने जिन बच्चों को ग्रेस मार्क्स बांटे थे, वे इन छह परीक्षा केंद्रों से थे -छत्तीसगढ़ के बालोद और दंतेवाड़ा से एक-एक, सूरत से एक, मेघालय, हरियाणा, चंडीगढ़ और बहादुरगढ़ से एक-एक, नीट यूजी री-एग्जाम उन्हीं छह शहरों में लेकिन अलग-अलग केंद्रों पर मुख्य रूप से आयोजित की जाएगी।

एनटीए ने 4 जून नीट यूजी 2024 नतीजे घोषित किए थे। इस साल 67 छात्रों ने नीट परीक्षा में AIR 1 हासिल भी किया। लगभग 24 लाख बच्चों ने मेडिकल की यह प्रवेश परीक्षा दी है, जिसमें 13,31,321 महिला उम्मीदवारों और 9,96,393 पुरुष उम्मीदवार मुख्य रूप से शामिल हैं।

5 मई को नीट परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसके बाद पेपर लीक के कई मामले सामने आएं। हालांकि एनटीए ने उन खबरों को खारित कर दिया था।  इसके बाद 4 जून को नीट यूजी 2024 परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई, जिसमें एक दो नहीं बल्कि 67 बच्चों को 720 में 720 अंक यानी 99.99 पर्सेंटाइल मिलें।

वहीं एनटीए ने 1563 बच्चों को समय के नुकसान के नाम पर 718 और 719 नंबर ग्रेस मार्क्स के तौर पर ही दिए गए थे। नीट परीक्षा में 67 बच्चों का टॉप होना, 1563 बच्चों को ग्रेस मार्क्स बांटा जाना बिल्कुल असामान्य है, जिसे लेकर देशभर में जमकर बवाल मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here