Kanpur News : दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग के चकेरी-छतमरा में अब 135 करोड़ की लागत से रेलवे क्रासिंग पर बनेगा फोरलेन पुल

0
138

न्यूज़लिंक हिंदी। अब कानपुर निवासियों के लिए बड़ी खुसखबरी ,चकेरी औद्योगिक क्षेत्र और साढ़ स्थित डिफेंस कॉरिडोर के उद्यमियों के व्यावसायिक वाहनों को जाम से नहीं जूझना पड़ेगा।

कानपुर विकास प्राधिकरण की अलखनंदा आवासीय योजना के बाशिंदों की आवागमन की समस्या भी मुख्य रूप से दूर होगी। इस मार्ग को कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग के चकेरी-छतमरा रेलवे क्रासिंग पर फोरलेन उपरिगामी रेलवे पुल बनेगा।

इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने 135 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी मुख्य रूप से बनाया है। इसे कार्य योजना में शामिल करके शासन की स्वीकृति के लिए भेजा गया है। चकेरी-छतमरा-टोंस मार्ग साढ़-जहानाबाद को मुगलरोड से जोड़ने वाला यह अहम मार्ग है।

इस मार्ग पर चकेरी औद्योगिक क्षेत्र को पूर्ण रूप से विकसित किया गया है, लेकिन रेलवे क्रासिंग के चलते उद्यमी यहां औद्योगिक इकाइयां लगाने को तैयार नहीं हैं। यहां से थोड़ी-थोड़ी देर में सवारी, एक्सप्रेस व मालगाड़ियां गुजरती हैं, जिससे क्रासिंग बार-बार बंद होती है और जाम की समस्या लगातार बनी रहती है।

वहीं, साढ़ में डिफेंस कारिडोर को पूर्ण रूप से विकसित किया गया है, जहां सुगम यातायात के लिए सेतु निगम ने इस क्रासिंग पर 750 मीटर लंबे फोरलेन आरओबी के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसकी अनुमानित लागत 135 करोड़ रुपये है।

इस रेलवे पुल के बनने से संपूर्ण क्षेत्र सीधे कानपुर-प्रयागराज सिक्सलेन हाईवे से मुख्य रूप से जुड़ जाएगा। इन क्षेत्रों के बाशिंदों को मिलेगा लाभ डिफेंस कारिडोर, साढ़, मझावन, टोंस, चकेरी औद्योगिक क्षेत्र, अलखनंदा आवासीय क्षेत्र, हाईवे सिटी, छतमरा, नर्वल, सजारी, दीपपुर, उचरी, चकेरी गांव, कुरियां, पियर आदि।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here