दिल्ली में बारिश के साथ बढ़ सकता है डेंगू का खतरा,अब तक 232 मामले किए गए दर्ज़

0
190

न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली में बारिश के बाद डेंगू के खतरा लगातार बढ़ गया है। दिल्ली में अब तक डेंगू के 232 मामलों की पुष्टि मुख्य रूप से हो चुकी है। भारत में डेंगू सालों से बारिश के दिनों में हर साल फैलता है और यही हाल दिल्ली का भी है।

यहां हर साल डेंगू एक बड़ा खतरा बना रहता है। साल 2015 में दिल्ली में डेंगू के 15,867 मामले मुख्य रूप से शामे आए थे और 60 मरीजों की जान भी चली गई थी। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने डेंगू के खिलाफ जागरूकता अभियान भी शुरू किया था।

जिसके बाद दिल्ली में डेंगू के मामले में बहुत बड़ी कमी आई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि मच्छरों से फैलने वाली इस बीमारी के खिलाफ के जागरूकता सबसे बड़ा हथियार बना हुआ है। जितने लोग जागरूक होंगे, बीमारी से बचाव संभव होगा।

हालांकि, दिल्ली में अभी तक डेंगू कंट्रोल में है, लेकिन जैसे-जैसे बारिश हो रही है, डेंगू फैलने की आशंका भी लगातार बढ़ती जा रही है। न केवल पिछड़े देश बल्कि विकसित देशों में भी डेंगू डंक मार रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here