Kanpur News : एक हैरान करने वाला मामला, मोबाइल की किस्‍त और महंगे शौक के लिए की चोरी, पुलिस ने तीन चोरों को किया गिरफ्तार

0
120

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया,मोबाइल की किस्त और महंगे शौक पूरे करने के लिए दोपहिया वाहनों की चोरी करने वाले एक गैंग को रेलबाजार पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा।

पुलिस ने इस गैंग का राजफाश करते हुए आरोपितों के पास से चोरी के 11 दोपहिया वाहन बरामद किए। पुलिस ने आरोपितों पर कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा।
एसीपी कैंट अजंलि विश्वकर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात को रेलबाजार पुलिस स्टेशन रोड पर चेकिंग कर रही थी।

इस दौरान टीम ने बिना नंबर प्लेट की बाइक से तीन सवारी जा रहे युवकों को रोका। पूछताछ होने पर संदेह होने पर पुलिस ने जांच की तो बाइक चोरी की निकली। वह बीते 23 जून को सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र अन्तर्गत सतबरी रोड से चोरी हुई थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपितों से सख्ती से पूछताछ की।

साथ ही आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने रेलवे के गेट नंबर चार के पास स्थित एक खंडहर प्लाट से चोरी के अन्य 10 दोपहिया वाहन बरामद किए।आरोपितों ने पूछताछ में अपने नाम अजय कुशवाहा निवासी ग्राम मदौकीपुर थाना कल्याणपुर जनपद फतेहपुर, रोहित सिंह गौतम उर्फ सागर निवासी संजीव नगर चकेरी, आकाश रैदास निवासी अहिरवां ने मुख्य रूप से चकेरी बताया।

इस गैंग का सरगना आकाश रैदास है। तीनों एक साथ पीओपी वाल पुट्टी का काम करते थे। आरोपित आकाश ने बताया कि उसे किस्त पर मोबाइल खरीदा था। जो गुम हो गया। जिसके बाद उसने दूसरा मोबाइल किस्त पर खरीदा। दोनों मोबाइल की किस्त देने में उसे दिक्कत हो रही थी।

जिसके बाद उसने अपने साथी रोहित और अजय के साथ मिलकर दोपहिया वाहन चोरी करना मुख्य रूप से शुरू किया। जिन्हें वह लोग आसानी से ग्रामीण क्षेत्रों में पांच से दस हजार में बेचकर अपने शौक पूरे करते थे। फिलहाल आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें मुख्य रूप से जेल भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here