न्यूज़लिंक हिंदी। आज से स्कूटर और बाइक को खरीदना हुआ मुश्किल, भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता Hero MotoCorp की ओर से अपनी बाइक्स और स्कूटर की कीमतों को बढ़ाने जा रही है।
कंपनी की ओर से एक जुलाई 2024 से कीमतों को मुख्य रूप से बढ़ा दिया गया है। स्कूटर और बाइक्स की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी की गई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। हीरो मोटोकॉर्प ने 1 July 2024 से अपने पोर्टफोलियो में शामिल सभी बाइक्स और स्कूटर की कीमतों को बढ़ा दिया है।
जून के आखिर में कंपनी की ओर से कीमतों को बढ़ाने की जानकारी दी गई थी। हीरो की ओर से जानकारी दी गई थी कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि इनपुट कॉस्ट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और अब कंपनी इसका कुछ भार ग्राहकों पर डाल रही है।
आज से कंपनी की Splendor, Passion जैसी बाइक्स के साथ Destini, Xoom जैसे सभी स्कूटर्स को खरीदना बढ़ा ही महंगा हो गया है। हीरो मोटोकॉर्प की ओर से जानकारी दी गई थी कि एक जुलाई 2024 से सभी वाहनों की कीमतों में 1500 रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी।
लेकिन हर मॉडल और वेरिएंट की कीमतों को एक समान नहीं बढ़ाया जाएगा। इसकी जगह सभी मॉडल्स और वेरिएंट की कीमतों में अलग-अलग बढ़ोतरी की गई है। कंपनी के पोर्टफोलियो में बजट लेवल की बाइक्स के साथ ही प्रीमियम औश्र स्पोर्ट्स सेगमेंट की बाइक्स को ऑफर किया जाता है। इसके अलावा कंपनी स्कूटर सेगमेंट में भी कई बेहतरीन विकल्प ऑफर करती है।

