Kanpur News : सीसामऊ की सीट पर गढ़ी हैं सबकी नज़रे,सभी पार्टियां हैं तैयारी में, जानिए अपडेट

0
198

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में सीसामऊ की सीट पर सबकी नज़रे लगी हुई हैं ,प्रदेश की दस विधानसभा सीटों पर दिसंबर से पहले उप चुनाव होना है। चुनाव का एलान तो हुआ नहीं है, लेकिन भाजपा से लेकर कांग्रेस, सपा और बसपा तक में इस सीट पर दावेदारों की फ़िराक़ शुरू हो गई है।

प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना को प्रभारी बनाए जाने के बाद लंबे समय से हार का मुंह देख रही भाजपा में अभी तक करीब 75 दावेदार सामने आ चुके हैं। इनमें पार्षद से लेकर पार्टी पदाधिकारी और यहां तक कि कई गैर राजनीतिक लोगों के नाम भी चर्चा में है। कुछ ने खुद को प्रत्याशी मानकर सोशल मीडिया पर प्रचार भी मुख्य रूप से शुरू कर दिया है।

सीसामऊ विधानसभा सीट यहां पर तीन बार विधायक रहे इरफान सोलंकी को सजा सुनाए जाने के बाद अब सीट खाली हुई है। भाजपा ने एक दिन पहले ही सभी उप चुनाव वाली सीटों पर प्रदेश सरकार के एक-एक मंत्रियों को प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी दी है।

यहां पर वरिष्ठ भाजपा नेता व कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के साथ मंत्री संजय निषाद को पूर्ण जिम्मेदारी दी है। सुरेश खन्ना को प्रभारी बनाए जाने से इस क्षेत्र में रहने वाले करीब 50 हजार सिख, पंजाबी व सिंधियों के बीच के नेता भी अपने को दावेदार मानकर चल रहे हैं।

साथ में संजय निषाद के आने से पिछड़ी जाति से भी कई नाम सामने आने लगे है। वैसे सीसामऊ क्षेत्र में ब्राह्मण और दलित बिरादरी की संख्या भी अच्छी खासी है। भाजपा की तरफ से अभी इस दिशा में कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी इस बार इस सीट पर किसी नए चेहरे को उतार सकती है।

भाजपा के अलावा समाजवादी पार्टी की अंदर-अंदर पूर्ण तैयारी चल रही है, अभी तक जो चर्चा उसमें इरफान सोलंकी की पत्नी को पार्टी प्रत्याशी बना सकती है। वहीं, इस सीट पर लोकसभा की तरह कांग्रेस सपा के साथ पूर्ण रूप से जा सकती है। बसपा अपना प्रत्याशी उतारेगी, इसके लिए पार्टी के अंदर ही अंदर योजना चल रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here