CSJMU: प्रो. विनय कुमार पाठक तीन साल के लिए दोबारा कुलपति नियुक्त, राजभवन ने जारी किया आदेश

0
202

न्यूज़लिंक हिंदी। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक को कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने दूसरा कार्यकाल प्रदान करते हुए तीन साल के लिए दोबारा कुलपति नियुक्त किया है। गुरुवार को राजभवन से इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया।

आदेश मिलते ही विश्वविद्यालय में जश्न का माहौल रहा। शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों, छात्र- छात्राओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। कुलपति प्रो पाठक ने अपने दूसरे कार्यकाल के लिए गुरुवार को जॉइन कर लिया। प्रो पाठक के कार्यकाल में ही सीएसजेएमयू को नैक ए प्लस प्लस, यूजीसी कैटेगरी 1 का दर्जा भी हासिल हुआ है।

विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ अकादमिक भवन में सभी डीन, विभागाध्यक्ष, प्रभारी, अधिकारी, कर्मचारी एवं पूर्व छात्रों ने कुलपति का फूलमालाओं से स्वागत किया। प्रो पाठक ने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से ही विश्वविद्यालय ने विकास के क्षेत्र में कदम आगे बढ़ाए हैं। हमारी कोशिश है कि यह और तेजी से अकादमिक क्षेत्र में बेहतरी के लिए प्रयासरत हों। इसके साथ ही हम एनआईआरएफ और क्यूएस रैंकिंग के लिए भी खुद का तैयार रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here