न्यूज़लिंक हिंदी। टी-20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य कुलदीप यादव का रविवार शाम महापौर प्रमिला पांडे ने सम्मान किया। मोतीझील नगर निगम गेस्ट हाउस में आयोजित सम्मान समारोह में महापौर ने कुलदीप का मुंह मीठा करके उन्हें जीत की बधाई दी।
महापौर ने किया सम्मान तो कुलदीप बोले थैंक यू कानपुर,मोतीझील नगर निगम गेस्ट हाउस में आयोजित हुआ सम्मान समारोह।महापौर ने कहा कि 17 सालों के इंतजार के बाद भारत टी-20 टूर्नामेंट में एक बार फिर से विश्व विजेता बना है।
टीम की जीत में कुलदीप यादव ने अहम रोल निभाया है। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 10 विकेट हासिल किए। महापौर ने कहा कि सभी शहरवासी चाहते हैं कि कुलदीप यादव इसी तरह का प्रदर्शन आगे भी करते रहें और भारत को ट्रॉफी दिलाते रहें।
क्रिकेटर कुलदीप यादव ने महापौर प्रमिला पांडे को धन्यवाद देते हुए कहा कि लंबे इंतजार के बाद वर्ल्ड कप की ट्रॉफी घर आई है। सभी लोग जिस तरह से जश्न मना रहे हैं उससे वह बेहद खुश हैं। कुलदीप ने कहा देशवासियों ने जिस तरह से क्रिकेटेरों का समर्थन किया है उसके लिए मैं सभी भारतीयों व कानपुर वासियों का शुक्र गुजार करता हूं।

