Unnao News: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस और टैंकर की जोरदार टक्कर,दो महिलाओं और एक बच्चे सहित 18 की मौत

0
194

न्यूज़लिंक हिंदी। उन्नाव जिले में बुधवार सुबह एक भयानक दर्दनाक सड़क हादसे में बस और दूध टैंकर की जोरदार भिड़ंत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बिहार के शिवगढ़ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में हवाई पट्टी पर टैंकर में भिड़ गई।

एक्सप्रेसवे पर दूध टैंकर को बाएं तरफ से ओवरटेक करने के दौरान यह बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में दो महिलाओं और एक करीब दस साल के बच्चे सहित 18 बस यात्रियों की मौत हो गई है। लगभग 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। बस में बच्चों सहित लगभग 100 यात्री बैठे थे।

बिहार के शिवहर से दिल्ली जा रही महोबा जिले की ट्रैवल कंपनी की स्लीपर बस बुधवार सुबह करीब छह बजे बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के जोगीकोट गांव के सामने हवाई पट्टी पर पहुंची थी। लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे टैंकर को ओवरटेक करते समय बस टैंकर में टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और टैंकर दोनों के भयंकर रूप से परखच्चे उड़ गए। तेज रफ्तार होने से बस का चालक की तरफ का हिस्सा आगे से पीछे तक क्षतिग्रस्त हो गया। सीटों पर बैठे और लेटे यात्रियों में लगभग 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए हैं।

सूचना पर यूपीडा की रेस्क्यू टीम और पीआरवी मौके पर जल्द ही पहुंची और बचाव कार्य जारी किया। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना, सीओ अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और सभी को बांगरमऊ सीएचसी के लिए भेजा। उपचार के बाद घायलों को उन्नाव जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

अभी तक मृतकों की पहचान बिल्कुल नहीं हो पाई है। सीओ ने बताया कि ट्रैवल कंपनी के माध्यम से बुक हुए टिकट के आधार पर मृतकों की पहचान के मुख्य प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में तुरंत ही भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका अभी भी इलाज जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here