न्यूज़लिंक हिंदी। बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ग्राम जोगीकोट के निकट बुधवार सुबह वीभत्स हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार डबल डेकर स्लीपर बस और कंटेनर में भिड़ंत हो गई।
हादसा होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यूपीडा कर्मियों ने रेस्क्यू किया। इस हादसे में 18 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 37 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा रेस्क्यू टीम द्वारा सभी घायल यात्रियों को बांगरमऊ के सरकारी अस्पताल भेजा गया है।
बस बिहार से दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान पीछे से दूध भरे कंटेनर ने टक्कर मारी है। घटना की जानकारी पाकर डीएम गौरांग राठी, एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना, सीओ फोर्स समेत मौके पर पहुँचे। राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू व सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है।
साथ ही अफसरों को राहत बचाव कार्य लाने में तेजी के निर्देश दिए। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बिहार के मोतिहारी से दिल्ली जा रही बस तेज रफ्तार में थी और उसने दूध के टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी। जिलाधिकारी ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

