UP News : आने वाले तीन से चार दिनों में होगी भारी बरसात, जानिए किन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

0
214

न्यूज़लिंक हिंदी। यूपी में अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी से अत्यधिक बारिश होने की पूरी संभावना हैं। मौसम विभाग ने 11 से 13 जुलाई के बीच पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग अलग इलाकों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग की मानें तो पिछले कुछ दिनों से धीमी चाल में रहा मानसून अब पूरे प्रदेश में पूर्ण रूप से छा गया है। बुधवार को वाराणसी में 60 मिमी, कानपुर में 35.3 मिमी. बारिश दर्ज की गई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मानसून ट्रफ के उत्तर की ओर अपनी सामान्य स्थिति पर खिसकने की वजह से बारिश की तीव्रता व क्षेत्रफल में मुख्य बढ़ोतरी के संकेत हैं।

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी एवं आसपास के इलाकों में गरज चमक के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी मुख्य रूप से जारी की है।

वहीं बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर और भी आसपास इलाकों में गरज चमक के साथ भारी वर्षा की संभावना जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here