Indore News : अमित शाह के सामने लोगो ने आत्मदाह करने की दी चेतावनी,अपराधियों से दहशत में लोग,पढ़िए पूरी खबर

0
220

न्यूज़लिंक हिंदी। मध्य प्रदेश के इंदौर में अपराधियों का आतंक हद से ज्यादा बढ़ गया है कि बहुसंख्यक हिंदू परिवार अपना घर छोड़कर पलायन करने को पर मजबूर हैं।

परेशान रहिवासियों ने इंदौर कलेक्ट्रेट पहुंचकर मदद नहीं होने की स्थिति में 14 जुलाई को पौधरोपण करने के लिए पहुंच रहे देश के गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष आत्मदाह तक करने की चेतावनी दे डाली। बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे स्कीम नंबर 94 के रहवासियों ने बैनर-पोस्टर लेकर गुंडों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग की।

लोगों का कहना है कि उनके क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ अपराधियों ने उनका जीना बहुत ही दुश्वार कर दिया है। गली-मोहल्ले से महिलाओं का निकलना भी मुश्किल है। अपराधी उनके साथ अश्लील हरकतें भी करते हैं।

दिन-रात उन्हें लगातार परेशान करते हैं। रात में पानी की टंकी फोड़ देते हैं। पीने के पानी में हड्डी के टुकड़े डाल देते हैं। स्थानीय पुलिस से कई बार शिकायत की लेकिन पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं करती।

क्षेत्रीय पार्षद भी अपराधियों की मदद करता है। ऐसी स्थिति में विरोध करने के अलावा उनके पास कोई विकल्प अब नहीं बचा है। गुंडों ने अवैध तरीके से 15 मकान बना रखे हैं, जो अपराधियों के हैं।

इनमें असलम लोहार, गुलरेज आसिफ, अरबाज, आजम मोईन, चिरागुद्दीन, मुन्ना शादाब, काले खान, अनवर और राजा आदि लोग हैं जो उन्हें परेशान कर रहे हैं। जिले के अन्य अधिकारियों के अलावा जनसुनवाई में भी इस मामले की शिकायत कर चुके हैं।

लेकिन इंदौर प्रशासन और पुलिस के स्तर पर कोई भी कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ नहीं हुई। इस मामले में इंदौर एडीएम सपना लोवंशी का कहना है कि शहरवासिओं की ओर से ज्ञापन आया है, नियम अनुसार जांच के बाद दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here