Kanpur News : पनकी में स्थित सीएनजी पंप के पास कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर युवक से कार छीनी और हो गए फरार

0
222

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर के पनकी थानाक्षेत्र में स्थित सीएनजी पंप के पास कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर के युवक से कार छीनी और मोके से हुए फरार हो गए। कार सवार पनकी निवासी कथावाचक का बैग भी कार में था।

कुछ आगे जाकर कार में रखे कथावाचक का विजिटिंग कार्ड देखकर बदमाशों ने उन्हें कॉल की और किसी दुकान से बैग ले जाने को भी कहा। कथावाचक जब मौके पर पहुंचे तो बैग से ढाई लाख नकदी, 15 ग्राम सोने की एक चेन और एक पंचरत्न अंगूठी मुख्य रूप से गायब थी।

कथावाचक ने थाने पहुंचकर पनकी पुलिस को पूरी जानकारी दी। पीड़ित का आरोप है कि सुबह 10:30 बजे हुई वारदात के बाद पुलिस ने देर शाम तक कोई भी कार्रवाई नहीं की।

बिठूर थानाक्षेत्र के ब्रह्मनगर निवासी कथावाचक पंडित रूद्र प्रकाश द्विवेदी ने पुलिस को ये भी बताया कि वह 3 जुलाई को पड़ोसी दीपक की कार से मुंबई गए थे। औरंगाबाद में होने वाली कथा का एडवांस 2 लाख 51 हजार रुपये लिए और कानपुर के लिए वापस निकले।

10 जुलाई को सुबह 10:30 बजे पनकी स्थित सीएनजी पंप के पास पहुंचे थे कि उनकी कार को तेजी से ओवरटेक कर सफेद ब्रेजा आगे निकली और कार के आगे गाड़ी लगाकर रोक लिया।

इस दौरान कार चला रहा दीपक मोके से भाग निकला। दूसरी कार में सवार पांच लोगों ने उन्हें कार से उतारा और कार लेकर फरार हो गए। कथावाचक ने घटना की सूचना पीआरवी को दी। मौके पर पहुंची पीआरवी कर्मी घटना की जानकारी ले ही रहे थे कि रूद्र प्रकाश के मोबाइल पर कॉल आई और दूसरी तरफ से कहा गया कि उनका सामान हाईवे पर चाय की दुकान में ही रखा है।

वह जब बताई दुकान पर पहुंचे तो उनका बैग मिला जिसमें कपड़े अस्त व्यस्त थे, बैग से दो लाख 51 हजार रुपये, सोने की चेन और एक नवरत्न अंगूठी गायब थी। इस संबंध में पनकी एसीपी श्वेता कुमारी ने कहा कि कार ड्राइवर दीपक गुप्ता व गाड़ी ले जाने वाला व्यक्ति आशु मिश्रा एक दूसरे से भली भांति रूप से परिचित थे। इन दोनों के बीच 4 लाख रुपये व गाड़ी के लेनदेन का विवाद मुख्य रूप से चल रहा था। मामले की जांच मुख्य रूप से की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here