न्यूज़लिंक हिंदी। सऊदी एयरलाइंस की एक जहाज में गुरुवार को पेशावर के बाचाखान एयरपोर्ट पर लैंड करते समय अचानक से आग लग गई। यह जहाज सऊदी अरब की राजधानी रियाद से पेशावर आ रही थी, जहाज में लगभग 300 लोग सवार थे।
समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट जब लैंड कर रही थी, तभी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स ने विमान के बाईं तरफ धुआं और चिंगारी निकलते हुए देखा।
मिली जानकारी के मुताबिक, आग लगने की सूचना मिलते ही सबसे पहले पायलटों को अलर्ट किया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू सर्विस को भी सूचना दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक, दमकल की गाड़ियों ने समय रहते जहाज से निकल रही लपटों पर काबू पा लिया, जिससे विमान एक बड़े हादसे से बच गया। विमान में मौजूद सभी यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। एक टीम ने यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए विमान से बाहर निकाला और फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाने में कोशिश में लगातार जुटी रही।

