Bareilly: दुबई में बैठे पति ने व्हाट्सएप के जरिए पत्नी को दिया तीन तलाक, हलाला के नाम पर जेठ ने की हदें पार

0
178

न्यूज़लिंक हिंदी। दुबई में बैठे पति ने व्हाट्सएप के जरिए पत्नी को दिया तीन तलाक, बरेली में हलाला के नाम पर विवाहिता का जेठ दोबारा निकाह होने के बाद भी उसका शोषण करता रहा।

पीड़ित महिला ने पति से शिकायत की तो उसने दोबारा भी उसको तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है। कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने बताया कि उसका गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग था। प्रेमी के घरवाले दहेज में पांच लाख रुपये व बाइक मांग रहे थे।

इस वजह से उसने शादी से मना कर दिया था। इसी बीच प्रेमी ने उसे बातों में फंसाकर उसके माता-पिता की ओर से जोड़े गए एक लाख रुपये मंगा लिए और उससे निकाह कर लिया। विवाहिता के मुताबिक ससुराल पक्ष के लोग इससे बिल्कुल भी खुश नहीं थे। वे उसे प्रताड़ित करने लगे।

वर्ष 2021 में उसका पति दुबई चला गया। वहां से उसने व्हाट्सएप मैसेज के जरिये तीन तलाक दे दिया। मामला थाने पहुंचा तो पीड़िता का उसके जेठ से हलाला कराकर 19 जुलाई 2022 को दोबारा निकाह भी उसी पति से करा दिया गया।

निकाह होने के बाद भी जेठ उसका शारीरिक शोषण लगातार करता रहा। जनवरी में उसने सारी बातें पति को बताई तो उसने दोबारा भी उसको तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। वह किराये के मकान में रहने लगी। अब ससुराल पक्ष के लोग दोबारा हलाला कराने का दबाव उसके ऊपर बना रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here