-जल्द शुरू होगा ट्रायल, शुक्रवार को ट्रैक, पावर सप्लाई और इंटरफेसों की हुई जांच
न्यूजलिंक हिंदी, कानपुर। कानपुर मेट्रो के लिए शुक्रवार का दिन यादगार रहा। अभी तक जमीन के ऊपर वायडक्त पर दौड़ने वाली मेट्रो, आज पहली बार जमीन के नीचे अंडरग्राउंड टनल में दाखिल हुई। नयागंज अंडरग्राउंड स्टेशन तक ‘अप-लाइन‘ में ट्रैक, थर्ड रेल सिस्टम, सिग्नल आदि इंस्टॉल करने के बाद आज कानपुर मेट्रो ट्रेन का टेस्ट रन किया गया। इस दौरान कानपुर मेट्रो के ट्रैक, पावर सप्लाई आदि विभिन्न इंटरफेसों को परखा गया। मेट्रो ट्रैक के समानांतर लगाए गए थर्ड रेल को भी पहली बार चार्ज किया गया। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा की जल्द ही ट्रायल शुरू होगा।

ये भी पढें: Kanpur News : प्रशासन की बड़ी कार्रवाई गैंगस्टर शौकत अली की 78 लाख से ज्यादा की संपत्ति की गई कुर्क
कानपुर मेट्रो का परिचालन वर्तमान में प्रॉयोरिटी कॉरिडोर पर आईआईटी से मोतीझील तक किया जा रहा है पर, अब वह दिन दूर नहीं जब शहरवासी अपनी मेट्रो से मोतीझील के आगे भी सफ़र कर सकेंगे। इस दिशा में कानपुर मेट्रो ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए आज पहली बार मोतीझील स्टेशन के आगे कानपुर मेट्रो ट्रेन को चलाकर टेस्ट किया। मोतीझील के बाद ‘अप-लाइन‘ पर बढ़ते हुए कानपुर मेट्रो ट्रेन बृजेंद्र स्वरूप पार्क के निकट रैंप एरिया में पहुंची, जहां से इसने पहली बार अंडरग्राउंड टनल में प्रवेश किया। यहां से चुन्नीगंज, नवीन मार्केट और बड़ा चौराहा अंडरग्राउंड स्टेशन होते हुए मेट्रो ट्रेन नयागंज स्टेशन पहुंची। वहां कुछ देर रूकने के बाद ट्रेन ने पुनः अपनी वापसी का सफ़र पूरा किया।
नयागंज तक ‘अप-लाइन‘ पर किए गए इस टेस्ट रन के दौरान यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी ट्रेन में मौजूद रहे। प्रबंध निदेशक ने टेस्ट रन से पहले ट्रॉली पर नयागंज से मोतीझील तक ‘अप-लाइन‘ पर बने ट्रैक का भी मुआयना किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों और शहरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि, ‘‘कानपुर मेट्रो ने अपने निर्माण के दौरान विभिन्न चुनौतियों को पार करते हुए शहर के इतिहास में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। हमारा अंडरग्राउंड मेट्रो रूट शहर के सबसे व्यस्त इलाकों के नीचे से गुजरता है, जिससे शहर के अंदर यात्रा बहुत सुगम और सुविधाजनक हो जाएगी। आज मेट्रो के टेस्ट रन के दौरान ट्रैक, पावर सप्लाई आदि विभिन्न इंटरफेसों को परखा गया।
ये भी पढ़ें: Jhalawar News : दलित युवती का बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर 4 साल तक करता रहा दुष्कर्म
