विकसित कानपुर के लिये पोस्टकार्ड से दें सुझाव, सांसद रमेश अवस्थी बोले- शहर की जनता के हिसाब से होगा विकास

0
110
डीएनजी ग्रांड होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में बात रखते सांसद रमेश अवस्थी।

कानपुर। विकसित कानपुर कैसा हो इसको लेकर शहर की जनता भी पोस्टकार्ड, ई-मेल के जरिये सुझाव दे सकेगी। बुधवार को कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने घोषणा करते हुये कहा कि अधिकारियों और चुनिंदा लोगों के सुझाव के आधार पर शहर का विकास संभव नहीं है। असली समस्याएं और उसके निदान तो शहर की जनता बताएगी। उसी के आधार पर कार्य होगा। सांसद रमेश अवस्थी ने एक प्रेसवार्ता कर कहा कि कानपुर 2047 विजन तैयार हुआ है। अधिकारियों ने 10 हजार लोगों का सुझाव लिया है, लेकिन इससे काम नहीं चलेगा। मैं जनता से पत्रकारों से सुझाव मांग रहा हूं, कोई भी मुझतक पोस्टकार्ड, ई-मेल के जरिये विकास की परिकल्पना पहुंचा सकेगा।

विनायकपुर में डीएनजी ग्रांड होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि शहर का यातायात सुदृण हो, पर्यटन को बढ़ावा देना, पौराणिक मंदिरों का सुंदरीकरण, बंद मिलों को चालू करने संबंधी काम उनकी प्राथमिकता में हैं। उन्होंने कहा कि शहर में जो भी पूर्व से प्रस्तावित विकास कार्य हैं वह इसी पांच साल के कार्यकाल में पूरा करेंगे। बस्तियों के विकास के लिये जन सेवा चौपाल कार्यक्रम होगा। रमेश अवस्थी ने कहा की कानपुर का पुराना वैभव लौटाना है। कानपुर देश का मैनचेस्टर कहलाता था।

कभी अंग्रेजों के ज़माने में वैभवशाली इतिहास था जो पिछड़ गया। बीजेपी के आने के बाद यहां का विकास फिर से तेजी से बढ़ा है। हमने जो जीतने से पहले संकल्प लिया था उसे अब पूरा करना है। उन्होंने का सबसे बड़ी समस्या यातायात है इसके लिए रेलवे ट्रैक को मंजूरी मिल गई है। प्राथमिकता से कानपुर को जाम मुक्त करना है। अनवरगंज मंधना रेलवे ट्रैक का काम पूरा करना है। इस रूट पर 17 क्रॉसिंग है जिसमे 40 लाख लोग 13 लाख वाहन निकलते हैं। यह काम तीन साल में पूरा हो जायेगा । हमने रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक की है। यहां का जो स्टेशन है उसका गौरव शाली इतिहास है।

यहां 75 हजार लोग रोज आते हैं। देश के 5 बड़े स्टेशन में कानपुर भी शामिल है। झकरकटी के पास अतिक्रमण ख़त्म होगा। रेलवे स्टेशन नंबर एक के पास ख़राब सड़क को प्राथमिकता के आधार पर बनाएंगे। मालरोड़ से लेकर कैंट की तरफ से स्टेशन पहुंचने वाला रास्ता साफ होगा और भव्य रेलवे स्टेशन बनने जा रहा है। सांसद ने कहा कि ग्रीन पार्क हमारे धरोहर है। जो भी कानपुर के विकास में सहयोग देगा हम उससे जाकर मिलेंगे। पत्रकार वार्ता में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी भी मौजूद रहे।

गठबंधन के झूठ को मतदाताओं ने किया बेनकाब
रमेश अवस्थी ने कहा कि इंडी गठबंधन द्वारा पूरे देश में जनता को गुमराह करने के लिए भ्रम फैलाया गया की संविधान खतरे में है। भाजपा आई तो आरक्षण खत्म कर देगी। हर महिला के खाते में 8500 रू हर माह आ जायेगा आदि अनेकों झूठ फैलाकर चुनावी लड़ा। इसकी वजह से हमें नुकसान उठाना पड़ा। जहां हम जीतने की स्थति में थे वहां हमारे मतदाता इनके झूठ में फंस गए। बाद में मतदाताओं ने इनकी झूठ की गॉरंटी को समझ लिया। कानपुर में भी झूठे नेरेटिव फैलाए गए लेकिन कानपुर की जनता ने इनके झूठे नेरेटिव को समझ लिया और मोदी जी की झोली में इस सीट को डाल दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here