यूपी सीएम ने कांवड़ यात्रियों के लिए बड़ा कदम उठाते हुए कहा, मार्गों पर खाने पीने की दुकानों पर ‘ नेमप्लेट’ लगानी होगी

0
161

न्यूज़लिंक हिंदी। भगवान शिव के भक्त हर साल कांवड़ यात्रा पर मुख्य रूप से जाते हैं। यह पवित्र यात्रा सावन के महीने में शुरू होती है। इस यात्रा में कांवड़िए भगवा वस्त्र पहन कर यह यात्रा करते हैं।

इस साल यह पवित्र यात्रा 22 जुलाई 2024 से शुरू हो रही है। इस यात्रा को लेकर यूपी और उत्तराखंड में खास और पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। क्योंकि ज्यादातर लोग इन दोनों राज्यों से कांवड़ लेकर गुजरते हैं। यही वजह है कि सरकार भक्तों की सुविधा के लिए हर बंदोबस्त करती है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रियों के लिए बड़ा कदम उठाते हुए पूरे यूपी में कांवड़ मार्गों पर खाने पीने की दुकानों पर ‘ नेमप्लेट’ लगाने का मुख्य आदेश दिया है।

दुकानों पर संचालक मालिक का नाम लिखा होना चाहिए, इसके साथ ही उसे अपनी पहचान के बारे में भी बताना होगा। दरअसल ये फैसला कांवड़ यात्रियों की आस्था की शुचिता बनाए रखने के लिए लिया गया है। साथ ही हलाल सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट बेचनेवालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here