मिस यूनिवर्स इंडिया ख़िताब के लिए बिहार की काजल चौधरी का चयन, पढ़ें पूरी खबर

0
153

न्यूज़लिंक हिंदी। बिहार की काजल चौधरी का मिस यूनिवर्स इंडिया ख़िताब के लिए चयन हुआ है, पटना के निफ्ट कैंपस में हुए ऑडिशन राउंड में काजल चौधरी के सिर जीत का ताज सजा।

अब वह भारत को रिप्रेजेंट करने के लिए आगे की कंपटीशन में भी भाग लेंगी, जहां देश के हर राज्य से सुंदरी मौजूद भी रहेंगी। मिस इंडिया यूनिवर्स में हर राज्य से सुंदरी जाती हैं और इनके बीच मिस वर्ल्ड का मुकाबला होता है।

ऐसा पहली बार हुआ है कि बिहार, मिस यूनिवर्स इंडिया के लिए ऑफिसियल स्टेट ऑडिशन की मेजबानी मुख्य रूप से कर रहा है, इस वर्ष के बिहार स्टेट ऑडिशन के विजेता को मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 में सीधे एंट्री मिलनी थी।

काजल ने बिहार स्टेट ऑडिशन राउंड को जीता है, फैशन विशेषज्ञों की मानें तो फैशन के क्षेत्र में बिहार के लिए यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। यह कार्यक्रम युवा महिलाओं को उनके प्रतियोगिता करियर में आगे बढ़ने के लिए एक संयुक्त मंच प्रदान करता है।

कभी चुनी गई थीं सुष्मिता सेन , मिस यूनिवर्स दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है। इसके प्रतिष्ठित विजेताओं का एक समृद्ध इतिहास है, जिन्होंने विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण प्रभाव भी डाला है।

2000 में लारा दत्ता ने जीता था टाइटल, मिस यूनिवर्स इंडिया का टाइटल जीतने के बाद टाइटल होल्डर मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता में शामिल होते हैं, जहां विभिन्न देशों की सुंदरियों कंपटीशन में भाग लेती हैं। इनके बीच मिस यूनिवर्स का कंपटीशन होता है। लारा दत्ता और सुष्मिता सेन ने ना केवल इस प्रतियोगिता में सुंदरता का प्रतिनिधित्व किया है, बल्कि सिनेमा, परोपकार और व्यवसाय के क्षेत्र में भीएक अपनी हस्ती बनाई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here