निर्मला सीतारमण आज पेश करेगी अपना बजट, 11 बजे से सदन में शुरू होगा भाषण

0
142

न्यूज़लिंक हिंदी। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट मुख्य रूप से पेश करेंगी। तय समय के मुताबिक सुबह 11 बजे वित्त मंत्री संसद में बजट पेश करना शुरू करेंगी।

वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की। इसके बाद वह बजट पेश करने के लिए संसद पहुंच चुकी हैं। इस बजट से खासकर मिडिल क्लास, किसान, नौकरीरपेशा और महिलाओं को काफी उम्मीदें जुडी हैं। इस बजट में भी मोदी सरकार के 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य की झलक देखने को भी मिलेगी।

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि पिछले 10 सालों में करोड़ों भारतीयों को महंगाई से मुख्य रूप से जूझना पड़ा है। हम देखेंगे कि इससे निपटने के लिए क्या उपाय किए जाते हैं। किसान लंबे समय से एमएसपी की मांग कर रहे हैं और एनडीए के सहयोगी भी अग्निवीर योजना को रद्द करने की भी मांग कर रहे हैं।

रोजगार, एमएसपी और महंगाई पर मुख्य फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि मैं अभी दिल्ली का बजट भी बता सकता हूं। बजट को कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है। वित्त मंत्री 11 बजे संसद में अपना बजट को रखेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here