न्यूज़लिंक हिंदी। एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहरीले जानवर के काटने से मौत का कारण बताकर महिला के शव का अंतिम संस्कार श्मशान घाट पर किया जा रहा था।
श्मशान घाट पर गांव के ग्रामीण और ससुराल पक्ष दोनों ही मौजूद था। इसी दौरान चिता जलने के दौरान ही पुलिस के साथ पहुंचे महिला के मायके वालों ने कई तरह के सवालिया निशान खड़े कर दिए। महिला के परिजन ने पुलिस की मौजूदगी में जलती हुई चिता को तुरंत ही बुझाया। इसके बाद आधी जली डेडबॉडी का पोस्टमार्टम भी कराया गया।
महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप भी लगाया है, लक्ष्मणपुरा गांव के मृतक महिला रीना के मायके वालों में बहुत ही क्रोध है। उनका कहना है “रीना का विवाह 3 वर्ष पूर्व टांडीखुर्द गांव में मिथुन तंवर से किया था। ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करते थे और मायके भेज देते थे।
इनका कई बार समझौता भी कराया गया, इस बार तो उसके ससुराल वालों ने उसकी जान ही ले ली और हमें बगैर सूचना दिए ही उसका अंतिम संस्कार भी किया जा रहा था। हमें सूचना मिली कि रीना की मौत हो गई है और ससुराल वाले उसका अंतिम संस्कार कर रहे हैं। हमने पहले पुलिस को सूचना दी और उनके साथ जाकर अधजली चिता को लेकर पीएम के लिए अस्पताल लेकर आए है, क्योंकि उसकी हत्या की गई है।
इस मामले में कालीपीठ थाना प्रभारी रजनीश सिरोठिया का कहना है ,महिला के मायके वालों ने बताया कि रीना की हत्या कर दी गई है और उसके शव को बगैर किसी सूचना के अंतिम संस्कार किया जा रहा है। जब हम वहां पहुंचे तो चिता जल रही थी। मृत महिला के परिवार के पुरुषों में से वहां पर कोई भी कोई मौजूद नहीं था। बताया गया कि रीना को गोहरे ने काट लिया था, जिससे उसकी मौत हुई है। अधजली चिता को उठाकर पीएम के लिए अस्पताल लाया गया।

