Karnataka : जानिए पीजी घटना की दर्दनाक कहानी,वह तड़प रही थी, हाथ बढ़ा कर मदद की भीक मांगती रही, पर कोई भी लड़की उसकी मदद को नहीं आई

0
200

न्यूज़लिंक हिंदी। एक दर्दनाक घटना जो कि रुला देंगी , 24 साल की कृति कुमारी को नहीं पता था कि उसे अपने सहेली की मदद करना इतना ज्यादा भारी पड़ेगा।

उसकी फ्रेंड आई, उसने एक हफ्ते पीजी में उसके साथ रहने की पूर्ण मदद मांगी। कृति ने उसे अपने साथ रहने दिया और इस बात पर कृति की हत्या हो गई। मामला कर्नाटक का है, कृति के एक्स बॉयफ्रेंड ने कृति की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो दहला देने वाला है।

अभिषेक नाम का युवक बिना डर और झिझक के पीजी में देर रात दाखिल हुआ। कृति के कमरे की घंटी बजाई, कृति ने दरवाजा खोला तो अभिषेक ने उसके ऊपर तुरंत हमला कर दिया। फुटेज में दिख रहा है कि अभिषेक ने कृति पर कई वार किए और वहां से भाग गया। इस घटना का दिल दहला देने वाला एक और पहलू सामने आया है।

कृति दर्द से तड़पती रही, हाथ बढ़ाकर मदद मांगती रही लेकिन कोई लड़की उसके पास मदद को नहीं आई। वह तड़प-तड़पकर मर गई और लड़कियां उसे देखकर लौट गईं। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया जाता तो शायद उसकी जान भी बच सकती थी।

कृति पर हमले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच तुरंत शुरू की। पीजी में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो पुलिस भी इसे देख हैरान हो गई। फुटेज सोशळ मीडिया पर वायरल हो गई। फुटेज में दिख रहा है कि अभिषेक को मंगलवार रात करीब 11.14 बजे इमारत की तीसरी मंजिल पर आया।

प्लास्टिक की थैली में छिपा हुआ चाकू लेकर उसने कृति कुमारी का दरवाजा पूर्ण रूप से खटखटाया। इसके बाद कमरे के अंदर 18 सेकंड तक मुठभेड़ हुई। दोनों गैलरी में मुख्य रूप से आ गए। कृति कुमारी ने खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया। हमलावर ने उसे दूर धकेलने और हथियार छीनने की कोशिश की, लेकिन उसने उसे काबू में कर लिया और उस पर चाकू से कई वार किए।

हमलावर ने रात करीब 11.15 बजे भागने से पहले कुमारी का गला तीन बार काटा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चौथी मंजिल से तीन महिलाओं ने पीड़िता को गंभीर रूप से घायल और हमलावर को भागते हुए देखा। करीब 90 सेकंड बाद कृति कुमारी बेहोश हो गई।

एक युवती के साथ रिलेशनशिप में था। बीते दिनों दोनों का ब्रेकअप हो गया और युवती पीजी में आकर रहने लगी। अभिषेक की लगातार बेंगलुरु की यात्रा और शहर में नौकरी हासिल करने के झूठे दावों के कारण उसकी प्रेमिका ने उससे बिल्कुल दूरी बना ली। वह अभिषेक को बिना बताए कृति के साथ पीजी में आकर रहने लगी। अभिषेक उसे ढूंढ रहा था। उसे जानकारी हुई कि वह पीजी में रह रही है। वह उससे रात को मिलने आया था।

वह पीजी में रूम के बाहर कृति पर कई वार करता रहा। वह चीखती रही लेकिन किसी ने उसकी आवाज तक नहीं सुनी। मिली जानकारी के अनुसार लड़कियां छिपकर सब देखती रहीं लेकिन किसी ने भी कृति को आकर बचाने की हिम्मत नहीं की।

अभिषेक के भागने के बाद लड़कियां आईं लेकिन कोई भी कृति के पास नहीं गया। कुछ सीढ़ियों से ऊपर गईं तो कुछ नीचे से ही तमाशा देखती रही । फुटेज में दिख रहा है कि कृति लड़कियों की तरह हाथ बढ़ाकर मदद मांग रही है लेकिन लड़कियां उसके पास तक नहीं जा रहीं। कुछ देर पर वह फर्श पर गिर पड़ती है और उसकी मौत हो जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here