हाईलाइट
- 1.शनिवार को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की हुई बैठक
- 2.पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने माइक बंद करने का लगाया आरोप
- 3.केंद्र सरकार और कांग्रेस ने कहा झूठ बोल रहीं ममता
न्यूजलिंक हिंदी। शनिवार को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बैठक में उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया, उन्होंने बैठक में माइक बंद करने का भी आरोप लगाया। इस दौरान वह बैठक को बीच में छोड़कर बाहर निकल गईं।
हालांकि, केंद्र सरकार और विपक्षी दल कांग्रेस ने ममला के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ममता ने आरोप लगाये हैं वह झूठें हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भी उतना समय मिला जितना दूसरे मुख्यमंत्रियों को, बल्कि उनके आग्रह पर तो उन्हें समय से पहले ही बोलने का अवसर दिया गया, ममता का आरोप गलत और निराधार है।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने कहा नाटक कर रहीं ममता
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन ने ममता के बयान को नाटक बताया उन्होंने कहा कि वैसे ममता के इस दांव ने उन्हें चर्चा के केंद्र में भी ला दिया। उन्होंने कहा कि ममता को मालुम था कि बैठक में क्या करना है और उनकी पूरी स्क्रिप्ट तैयार थी। अधीर चौधरी ने कहा कि मुझे लगता है कि ममता झूठ बोल रही हैं। उन्हें बैठक में जाने से पहले मालूम था कि क्या होने वाला है। वह बयान देकर ही गई थीं कि मैं वहां जा रही हूं, लेकिन मुझे बोलने नहीं दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि सत्ता में आते ही 24 घंटे में रद्द करेंगे अग्निवीर योजना

