कानपुर: सीवर भराव से परेशान जनता ने पार्षद पति के साथ जलकल दफ्तर घेरा, दी चेतावनी

0
105

न्यूजलिंक हिंदी, कानपुर। सीवर भराव की समस्या से परेशान बाबूपुरवा स्थित कालोनियों के लोगों जलकल जोन 3 ऑफिस का घेराव किया। क्षेत्रीय पार्षद पति के साथ मौके पर पहुंचे लोगों की अधिकारियों से बहस हो गई। जनता ने कहा कि साफ-सफाई नहीं हो रही है। जगह-जगह गंदगी जमा होने से बीमारियों का खतरा बना रहता है। घरों के अंदर और सड़कों पर सीवर भरा रहता है। कई शिकायतों के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हुआ। अधिकारियों के आश्वासन पर लोग शांत हुये।

 किदवई नगर कॉलोनी में रहने वाले आरपी सिंह ने बताया की बाबूपुरवा में 360 से लेकर 362 ब्लाक तक पूरी सीवर लाइन चोक है, जिसके कारण सीवर का गंदा पानी घरों में घुस जाता है। अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि 1 महीने से यह समस्या बनी हुई है, कई लोगों ने शिकायती पत्र जलकल को दिया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आनंदेश्वर डेरी एंड स्वीट्स हाउस के बाहर सीवर का गंदा पानी भरा रहता है।

प्रोपराइटर नवीन गुप्ता ने बताया की गंदगी की वजह से कस्टमर दुकान पर नहीं आते हैं। सड़ांध और बदबू की वजह से दुकान में बैठना मुश्किल हो जाता है, क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। क्षेत्रीय लोगों ने वार्ड 80 के पार्षद पति को साथ लेकर बाबा कुटी स्थित जोन तीन के जलकल विभाग ऑफिस के बाहर सुबह से प्रदर्शन किया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here