Kanpur News: ग्रीनपार्क स्टेडियम में दर्शक क्षमता 22,235, अब 50 लाख से मरम्मत के बाद बैठ सकेंगे 30,135 दर्शक

0
208

न्यूज़लिंक हिंदी। अब ग्रीनपार्क स्टेडियम की दर्शक क्षमता को लेकर पीडब्ल्यूडी ने निरीक्षण की पूर्ण रिपोर्ट बनाकर मंगलवार को कमिश्नर को सौंप दी है। रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि यदि 50 लाख की मरम्मत से स्टेडियम की टूटी हुई दीर्घाएं पूर्ण रूप से सही की जाएंगी, तो लगभग 22235 दर्शक आगामी टेस्ट मैच में बैठकर मैच देख सकेंगे।

इसके अलावा रिपोर्ट में सी बालकनी और सी स्टॉल की जांच आईआईटी से कराने के लिए पूर्ण आख्या लगाई गई है। टेस्ट मैच की तैयारी को लेकर पिछले हफ्ते प्रमुख सचिव खेल आलोक कुमार ने ग्रीनपार्क स्टेडियम का निरीक्षण करने के साथ लखनऊ में खेल विभाग व यूपीसीए के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की थी।

प्रमुख सचिव ने स्टेडियम की लगातार कम हो रही दर्शक क्षमता को लेकर लोक निर्माण विभाग को निरीक्षण कर रिपोर्ट कमिश्नर को सौंपने के मुख्य निर्देश दिए थे। सहायक अभियंता राहुल सिंह की अगुवाई में लोक निर्माण विभाग की टीम ने ग्रीनपार्क स्टेडियम का बारीकी से निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की और कमिश्नर को सौंप दी है।

रिपोर्ट में ग्रीनपार्क स्टेडियम की कुल दर्शक क्षमता लगभग 30,135 है। बालकनी और स्टॉल की जर्जर हालत के कारण वर्तमान में दर्शक क्षमता करीब 18 हजार ही बची है। टीम ने कहा है कि स्टेडियम में लगभग 50 लाख रुपये के मरम्मत से दर्शक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है।

विभिन्न पवेलियन, स्टॉल, बालकनी की मरम्मत होने से दर्शक क्षमता बढ़कर अब लगभग 22,330 हो जाएगी। सी-बालकनी के मरम्मत कार्य को लेकर आईआईटी की रिपोर्ट के बाद अब पूर्ण फैसला लिया जाएगा। इसलिए फिलहाल सी-बालकनी और सी-स्टॉल में दर्शकों के बैठने का फैसला रिपोर्ट के बाद ही पूर्ण रूप से ही तय होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here