सरकार ने जारी किया आदेश, अब प्रीति सूदन होंगी यूपीएससी की नई चेयरमैन, जानिए कब से संभालेंगी कार्यभार

0
193

न्यूज़लिंक हिंदी। संघ लोक सेवा आयोग के अब नए चेयरमैन का सरकार ने मुख्य रूप से ऐलान कर दिया है। 1983 बैच की IAS अधिकारी प्रीति सूदन को नया अध्यक्ष बनाया गया है।

उनकी नियुक्ति 1 अगस्त 2024 से पूर्ण रूप से लागू होगी। गौरतलब है कि ट्रेनी IAS पूजा खेडकर विवाद के दौरान ही यूपीएससी के पूर्व चेयरमैन मनोज सोनी के इस्तीफा के बाद ये पद खाली हुआ था। प्रीति पूर्व स्वास्थ्य सचिव भी रही हैं। वह 2022 से UPSC की सदस्य भी हैं। गौरतल ब है कि पूजा खेडकर विवाद सामने आने के बाद UPSC के पूर्व चीफ महेश सोनी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा भी दे दिया था।

प्रीति आंध्र प्रदेश कैडर की IAS अधिकारी हैं। वो खाद्य प्रसंस्करण और पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन विभाग की सचिव भी रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने महिला और बाल विकास विभाग और रक्षा मंत्रालय में भी पूर्ण रूप से काम किया है। केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और आयुष्मान भारत का क्रेडिट जाता है। वो अप्रैल 2025 तक इस पद पर लगातार बनी रहेंगी।

गौरतलब है कि ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर मामले को लेकर अभी काफी विवाद भी चल रहा है। पूजा के दस्तावेज से लेकर कई दावे संयुक्त रूप से फर्जी पाए जाने की बात कही जा रही है। यही नहीं, UPSC ने ट्रेनी IAS पूजा के खिलाफ FIR भी दर्ज कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here