Bahraich : कक्षा चार की मासूम बच्ची के साथ नाबालिग ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, पुलिस ने नाबालिग को किया गिरफ्तार

0
154

न्यूज़लिंक हिंदी। आजकल हैवानियत की हद पार हैं ,मासूम बच्चियां कहीं भी मेहफ़ूज़ नहीं हैं। इसी तरह का एक मामला मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा चार की छात्रा को पड़ोसी नाबालिग अपने घर ले गया।

इसके बाद घर में दुष्कर्म की वारदात को पूर्ण रूप से अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका कक्षा चार की छात्रा है। छात्रा का पड़ोसी नाबालिक के यहां आना जाना बराबर बना रहता था।

गुरुवार को छात्रा के घर पर कोई नहीं था। इस पर नाबालिग ने दूध लेने जा रही छात्रा को अपने घर बुलाया। इसके बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। ब्लडिंग शुरू होने पर पिता को आशंका हुई तो डॉक्टर के यहां जल्द ही ले गए।

बच्ची की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि नाबालिग के यहां छात्रा का आना जाना है। चाचा की तहरीर बताने पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here