Betul News : विकास की असली हक़ीक़त, नदी में डूबे व्यक्ति की डेडबॉडी को कंधे पर रखकर कीचड़ में 10 किमी चले ग्रामीण

0
183

न्यूज़लिंक हिंदी। बैतूल जिले से फिर एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, घोड़ाडोंगरी तहसील के दानवाखेड़ा गांव में सड़क नहीं होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचने के लिए ग्रामीणों को शव को कंधे पर रखकर करीब 10 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा।

वहीं पोस्टमार्टम करने के बाद दोबारा घर ले जाने के लिए भी ग्रामीणों को शव को कंधे पर रखकर 10 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा, यह तस्वीर सरकार के विकास की पोल खोल रही है। जहां सरकार गांव-गांव पक्की सड़क का दावा करती है, वहीं घोड़ाडोंगरी तहसील के दानवाखेड़ा गांव से रामपुर तक करीब 10 किलोमीटर तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण आज भी ग्रामीण कीचड़ भरी कच्ची सड़क से लोग आवाजाही करते हैं।

बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी तहसील के दानवाखेड़ा गांव में नदी में डूबने से उदन शाह की मौत हो गई, मौके पर चोपना पुलिस मौके पर पहुंची। रामपुर से दानवाखेड़ा गांव तक करीब 10 किलोमीटर तक पक्की सड़क नहीं होने एवं बारिश के कारण कीचड़ होने के कारण गांव तक कोई वहां नहीं पहुंच सका।

ग्रामीणों द्वारा डेडबॉडी कंधे पर उठाकर करीब 10 किलोमीटर सड़क तक रामपुर लाया गया, जहां से शव को घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया गया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को मुख्य रूप से सौंप दिया। लेकिन दोबारा ग्रामीणों को रामपुर से दानवाखेड़ा तक कीचड़ भरी सड़क पर शव को कंधे पर उठाकर ले जाना पड़ा। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार संयुक्त रूप से किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here